← Vande Bharat News

Technology

डीडीयू जंक्शन यार्ड में बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, 30 किमी/घंटा तक स्पीड मंजूर

By Vande Bharat News · 2 May 2026
डीडीयू जंक्शन यार्ड में बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, 30 किमी/घंटा तक स्पीड मंजूर

स्थायी गति प्रतिबंधों में संशोधन, परिचालन दक्षता और समयपालन में सुधार की उम्मीद

हाजीपुर:-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन यार्ड में ट्रेनों के संचालन को तेज और सुचारु बनाने के लिए स्थायी गति प्रतिबंधों (PSR) में संशोधन किया गया है। 30 अप्रैल 2026 से लागू इस फैसले के तहत कई सेक्शनों में गति 10 किमी/घंटा से बढ़ाकर 15 और चयनित लाइनों पर 30 किमी/घंटा कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लाइन संख्या 11 से अप प्रयागराज लाइन, अप रिलीफ लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 3 जैसे प्रमुख सेक्शनों में अधिकतम 30 किमी/घंटा की गति लागू की गई है, जबकि अन्य लाइनों पर 15 किमी/घंटा की सीमा तय की गई है।

इसके लिए यार्ड में सभी स्पीड बोर्ड अपडेट कर दिए गए हैं और लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर को शेड नोटिस और काउंसलिंग के जरिए जानकारी दी गई है।

रेलवे ने अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित फुटप्लेट निरीक्षण और क्रू मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। काशन ऑर्डर में भी संशोधित गति को शामिल किया गया है, ताकि संचालन में किसी तरह की चूक न हो।

इस बदलाव से यार्ड में ट्रेनों की आवाजाही तेज होने के साथ समयपालन में सुधार होगा। साथ ही यार्ड की क्षमता बढ़ेगी और सुरक्षित व अधिक कुशल रेल संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


Read full article on Vande Bharat News →