इस अवसर पर राज्यपाल ने इशांक को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
राज्यपाल ने आगे कहा कि इशांक ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उन्होंने इस सफलता को निरंतर मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया।
इस दौरान राज्यपाल ने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और प्रशिक्षकों को भी बधाई दी, जिन्होंने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।