जानकारी के अनुसार, जहानाबाद स्टेशन से ट्रेन में सवार युवती को बेला-नेयामतपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग कर उतारा गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे चार से अधिक आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना पहले से प्लान की गई थी।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बेलागंज थाना की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इस मामले में अब तक 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि 6 से अधिक लोगों की सीधे संलिप्तता सामने आई है।
थानाध्यक्ष Manoj Kumar Pandey ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और पीड़िता को सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।