जानकारी के अनुसार, परैया थाना के प्राइवेट चालक गौतम कुमार ने कोतवाली थाना के चालक नीरज कुमार पर अचानक गोली चला दी। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि दोनों ही व्यक्ति एक महिला सिपाही के संपर्क में थे, जो कोतवाली थाना में क्लर्क पद पर तैनात है। इसी प्रेम त्रिकोण को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार हिंसा में बदल गया।
मामले में सिटी एसपी Kota Kiran Kumar ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है, जबकि महिला सिपाही से भी जानकारी ली जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।