गिरफ्तार आरोपियों में मो. अफजल, पंकज सिंह उर्फ रौनक और सौरभ यादव उर्फ सोनू शामिल हैं। इनके पास से करीब 912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक Aman Kumar ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए अपराधियों तक पहुंच बनाई गई। उन्होंने कहा कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह कई राज्यों में बैंक और गोल्ड लोन कंपनियों को निशाना बनाता था और अब तक 30 किलो से अधिक सोना लूटने की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है और इसे अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।